खतौली में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जंयती मनाते रालोद कार्यकर्ता।
- फोटो : KHATAULI
रालोद ने चौधरी चरण सिंह को याद किया
खतौली। रालोद कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरणसिंह की 118 वीं जयंती एवं आर्य समाज के सन्यासी स्वामी श्रद्धानंद जी के बलिदान दिवस पर विशेष यज्ञ करके श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।
जीटी रोड आर्य समाज में आयोजित कार्यक्रम में रालोद के धर्मेंद्र तोमर ने कहा कि चौधरी चरण सिंह ने किसान, मजदूर, गरीब के हकों, अधिकारों के लिए संघर्ष किया। उन्होंने देश के मुख्य पदों पर रहकर भी हमेशा ईमानदारी एवं साधारण जीवन व्यतीत किया। किसान, मजदूर के लिए नए कानून बनाकर उनको लाभ दिलाने का काम किया। उन्होंने मांग की है कि पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न दिया जाए। जसबीर राणा ने स्वामी श्रद्धानंद जी के बारे में बताया कि स्वामी जी का आर्य समाज के प्रचार प्रसार एवं शिक्षा क्रांति में बहुत बड़ा योगदान रहा। उन्होंने गुरुकुल कांगड़ी की स्थापना कर शिक्षा, संस्कार को नई गति प्रदान की थी। यज्ञ के मुख्य यज्ञमान प्रधान धनेंद्र तोमर रहे, जसबीर राणा, राजपाल आर्य ने यज्ञ संपन्न कराया। इस मौके पर चौधरी ऊधम सिंह, धर्मबीर मलिक, दयानंद आर्य, युवराज तोमर, आनंद मलिक, कर्ण सिंह, अमित चौधरी, सुरेश आर्य, गोकल चंद, नरेंद्र शर्मा मौजूद रहे।