फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माहौल शांत, चौकन्ना रही पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। नागरिकता संशोधन कानून के विरोध और प्रदर्शन के बीच सोमवार को नगर में शांति रही। हालांकि पुलिस प्रशासन और खुफिया विभाग अलर्ट रहा। अधिकारियों ने सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस और आरएएफ के जवानों के साथ नगर में फ्लैग मार्च किया।
विज्ञापन

पिछले करीब एक सप्ताह से लोगों द्वारा हाईवे जाम, जुलूस और प्रदर्शन कर नागरिकता संशोधन कानून का विरोध किया जा रहा था। इसी कड़ी में रविवार को पूर्व विधायक माविया अली और जमीयत उलमा-ए-हिंद (महमूद मदनी गुट) के संयुक्त नेतृत्व में ईदगाह पार्क में महापंचायत आयोजित की गई थी। जिसमें पूर्व विधायक समेत 313 लोगों ने अधिकारियों को फूल भेंट कर गिरफ्तारी दी थी। जिन्हें बाद में मौके पर ही रिहा कर दिया गया था। सोमवार को वैसे तो नगर में शांति का माहौल देखने को मिला, परंतु पुलिस प्रशासन और खुफिया विभाग अलर्ट रहा। ईदगाह पार्क और हाईवे पर अधिकारियों की पैनी निगाहें रहीं। वहीं, पुलिस प्रशासन और आरएएफ के जवानों ने एसडीएम राकेश कुमार सिंह के निर्देशन में नगर में फ्लैग मार्च निकाला। मंगलौर रोड पुलिस चौकी से आरंभ हुआ फ्लैग मार्च सहारनपुर-मुजफ्फरनगर हाईवे, तलहेड़ी चुंगी, मोरी तेलियान, सराफा बाजार, हनुमान चौक, मेन बाजार, दारुल उलूम क्षेत्र, मजनूवाला रोड, रेलवे रोड आदि स्थानों से होता हुआ मंगलौर चौकी पर जाकर संपन्न हुआ। अधिकारियों ने लोगों से शांति व्यवस्था व भाईचारा कायम रखने की अपील की। वहीं, पिछले करीब एक सप्ताह से बंद रही इंटरनेट मोबाइल सेवा भी सोमवार की दोपहर में बहाल होने पर लोगों ने राहत महसूस की। मोबाइल सेवा आरंभ होते ही लोग अपने पेंडिंग कामकाज निपटाने में व्यस्त हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें