चौधरी चरणसिंह कबड्डी प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन
मोरना (मुजफ्फरनगर)। गांव चौरावाला में आयोजित चौधरी चरणसिंह कबड्डी प्रतियोगिता में दूरदराज से आए ग्रामीण आंचल की युवा प्रतिभाओं ने शानदार खेल का प्रदर्शन कर दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी। इस मौके पर मुख्य अतिथि अर्जुन अवार्डी कुश्ती खिलाड़ी अनुज पहलवान, उत्तराखंड खानपुर विधान सभा क्षेत्र के विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन, सदर ब्लाक प्रमुख अमित चौधरी आदि ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त का उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं, यू मुम्बा प्रो के खिलाड़ी अर्जुन देशवाल का ग्रामीणों ने गर्मजोशी से स्वागत किया।
मुख्य अतिथि कुंवर प्रणव चैंपियन कुंवर प्रणव ने कहा कि खेलों से शारीरिक, मानसिक और चरित्र का निर्माण होता है। ग्रामीण आंचल की माटी से निकले युवाओं ने खेल में देश को अलग पहचान दिलाई। युवा भारत देश को गौरव बने। गांव चौरावाला के खेल ग्राउंड पर कबड्डी प्रतियोगिता में नंहेड़ा ने चौरावाला का 48-37, ककराला ने छछरौली को 30-25, भोकरहेड़ी ने ककरौली को 36-28, नारसन उत्तराखंड ने टंहेड़ा को 42-33, बसेड़ा गांव की टीम ने प्रो कबड्डी लींग यु मुम्बा के स्टार रेडर अर्जुन देशवाल की कप्तानी में चौरावाला को 32-26 और धीराहेड़ी ने चौरावाला क्लब को 34-26 से हराकर अगले राउंड में जगह बना ली है। इस मौके पर अतिथि समाजसेवी मनोज ठाकरान, प्रधान रविंद्र छोटा, बत्तू सिंह, प्रधान बहरोज, पंकज माहेश्वरी, उत्तम चौधरी, जगत सिंह आदि ने अतिथियों को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। संदीप चौरावाला, बंटी बधाई, तफसीर फखरपुर आदि मुख्य रैफरी की भूमिका निभा रहे हैं। प्रतियोगिता के आयोजन में अंकुर मलिक, सचिन, भारतवीर, शरणवीर, अंकित, विपिन, मोनू, कपिल, रवि, शिवांत, जागल, शंकी आदि दर्जनों युवा इस प्रतियोगिता के आयोजन में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं।