मुजफ्फरनगर में बुढ़ाना क्षेत्र के गांव अलीपुर अटेरना में ईद से एक दिन पहले झूठी आन की खातिर भाइयों ने सरेआम सिर में गोली मारकर बहन की हत्या कर दी थी। पुलिस ने जांच पूरी कर तीन सगे भाइयों, दो भाभी सहित दस लोगों के खिलाफ आरोप पत्र कोर्ट में पेश किया है।
अलीपुर अटेरना में फरहाना की सरेआम हत्या किए जाने से गांव में सनसनी फैल गई थी। पुलिस जांच में सामने आया है कि हत्याकांड में फरहाना के मायके पक्ष की महिलाएं भी मौके पर मौजूद रही थीं। फरहाना बचने के लिए भागी थी, लेकिन सभी ने घेर कर उसको मार डाला था। पुलिस ने पांच आरोपियों को उसी दिन गिरफ्तार कर लिया था। बाकी को बाद में पकड़ा गया।