फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदला मौसम : बारिश के बाद एसी कूलर बंद, पंखों में भी लग रही ठंड

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। मौसम के बदले मिजाज से एकाएक ठंड बढ़ गई है। पिछले तीन दिन में अधिकतम तापमान में 6.9 डिग्री पारा लुढ़क गया। लोगों को ठंडक का अहसास हुआ तो दो दिनों में एसी बंद होने शुरू हो गए। यही नहीं रात के समय पंखों की रफ्तार भी कम होने लगी है। हालांकि बदलते मौसम के साथ ही लोगों को बीमारियों ने भी घेरना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

मंगलवार तड़के पांच बजे जिलेभर में बारिश हुई। जगह-जगह जलभराव की स्थिति बन गई। दिल्ली-दून हाईवे पर घासीपुरा में दुर्गा मेला स्थल पर पानी भर गया। श्रद्धालुओं को आवाजाही में परेशानी उठानी पड़ी। दिन में कभी बादल छाए रहे तो कभी धूप खिली। अधिकतम तापमान 27.1 डिग्री रहा। रविवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री रहा था।
सोमवार को लुढ़ककर 30.9 डिग्री पहुंचा और मंगलवार को बारिश से और अधिक ठंड बढ़ गई। मंगलवार को तीन मिमी बारिश हुई जबकि सोमवार को 7.2 मिमी बरसात रिकॉर्ड की गई थी। दो दिन में 10.2 मिमी बरसात रिकॉर्ड की गई।
विज्ञापन

खट्टी चीजों से करें परहेज : जिला अस्पताल के वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ.योगेंद्र त्रिखा का कहना है कि मौसम बदलना शुरू हो गया है। तापमान घट रहा है। ऐसे में लापरवाही सेहत के लिए नुकसानदेय साबित हो सकती है। इसलिए जरूरी है कि सावधानी बरतें। बदलते मौसम में पाचन तंत्र ढीला पड़ जाता है। तला-भुना और मसालेदार भोजन नुकसान दे सकता है। फ्रिज में रखी ठंडी चीजों से परहेज करें। कोल्ड ड्रिंक और आइसक्रीम के सेवन से दूर रहें। ताजा और गर्म भोजन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें