फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भावी पीढ़ी के भविष्य की चिंता करें : चंद्रमोहन 

Wed, 22 Jun 2016 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
योग शिविर में शहीदों की आरती करते अतिथि। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अमर उजाला के योग शिविर में क्रांति गुरु चंद्रमोहन जी ने योग का शारीरिक, धार्मिक और सामाजिक महत्व भी बताया। योग कराने के दौरान उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि हमें अपने देश और संतान की सुरक्षा एवं भविष्य के प्रति चिंतनशील रहना होगा, इसके लिए जाति रहित एकजुटता जरूरी है।
विज्ञापन


क्रांतिकारी गुरु चंद्रमोहन जी ने योग का महत्व बनाते हुए कहा कि यम और नियम को धारण करने पर ही आसन और प्राणायाम सफल होते हैं। यम का अर्थ है, जाति रहित होना, क्योंकि जाति से ही जातिवाद, क्षेत्रवाद, पूंजीवाद, संप्रदायवाद रूपी दानव पैदा होते हैं। नियम का अर्थ है सफाई।

अर्थात शरीर की, अपने घर की, आस पड़ोस की सफाई के प्रति जागरूकता। अगर तुम खड़े हो, बैठे हो या लेटे हो वही आसन बन जाएगा। उन्होंने कहा कि प्राणायाम का अर्थ है श्वांसों से शरीर के अंदर विराजमान शांति और स्वास्थ्य को प्राप्त करना। इन चारों को धारण करने से मनुष्य मानवतावादी बनना शुरू हो जाता है। अंत में उन्होंने देश और समाज में जाति रहित एकजुटता का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें