फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: चेयरपर्सन ने देखी सफाई व्यवस्था, वाहन ठीक कराने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने शहर में कई क्षेत्रों का दौरा कर सफाई, घर-घर कूड़ा संग्रहण, कूड़े के पृथक्करण अभियान और स्कूलों की स्थिति का निरीक्षण किया। मौके पर खड़े होकर सफाई कार्य की निगरानी की।
विज्ञापन

उन्होंने कूड़े के स्रोत से ही पृथक्करण अभियान की प्रगति की समीक्षा की और सफाई कर्मियों को दिशा-निर्देश दिए। रजबहा रोड पर स्थित मंडी श्मशान घाट गेट के सामने बने कूड़ा डलावघर पहुंचीं। उन्होंने देखा कि डलावघर का भू-तल कच्चा है, जो बरसात के दौरान समस्या बढ़ा सकता है। उन्होंने तत्काल कूड़ा निस्तारण का कार्य देख रही कंपनी जेएस एनवायरो की टीम को बुलाकर पक्का फाउंडेशन प्लेटफार्म निर्माण के आदेश दिए।
भोपा रोड स्थित जेएस एनवायरो कंपनी की दोनों पार्किंग में पहुंचकर उन्होंने गारबेज टिपर वाहनों की स्थिति का निरीक्षण किया। यहां चार वाहन खराब अवस्था में मिले। चेयरपर्सन ने इस पर नाराज़गी जताते हुए कंपनी के प्रोजेक्ट हेड नितेश चौधरी को मौके पर ही सभी वाहनों को तत्काल ठीक कराकर वार्डों में भेजने का निर्देश दिया। व्यापारी नेता शलभ गुप्ता एडवोकेट, पूर्व सभासद प्रियांशु जैन और एसएफआई प्लाक्षा मैनवाल, नीतेश चौधरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें