फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेंडर की फाइल पर चेयरपर्सन ने नहीं किए हस्ताक्षर

विज्ञापन
विज्ञापन
टेंडर की फाइल पर चेयरपर्सन ने नहीं किए हस्ताक्षर
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। वित्तीय वर्ष जैसे-जैसे समाप्ति की ओर बढ़ रहा है नगर पालिका में फिर से रार बढ़ने लगी है। 14वें वित्त की धनराशि एवं ब्याज के करीब 3.95 करोड़ रुपये के टेंडर पर चेयरपर्सन ने हस्ताक्षर करने से इनकार कर दिया है। इस राशि को मार्च 2020 तक खर्च किया जाना है। इसके बाद रकम के लैप्स होने की संभावना है।
नगर पालिका परिषद में 14वें वित्त एवं ब्याज की लगभग तीन करोड़ 95 लाख रुपये की धनराशि है। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित कमेटी से होने वाले कार्यों को अनुमोदित करती है। बताया जाता है कि चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल द्वारा प्रस्तावित सूची के कार्यों को अधिकारियों ने बदल दिया था। अधिकारियों के द्वारा गत दिसंबर माह में स्वीकृत की गई सूची पर चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल ने आपत्ति की जताई थी। चेयरपर्सन का कहना है कि अपनी सूची में करीब 5.33 करोड़ रुपये की लागत से 76 कार्यों की सूची तैयार की थी। इसमें जरूरी कार्यों के प्रस्ताव शामिल थे। उन वार्डों में सड़क, नाले आदि के निर्माण के प्रस्ताव दिए गए थे, जहां सबसे ज्यादा जरूरत थी। इसके साथ ही एटूजेड प्लांट के संचालन के लिए भी करीब 15 लाख रुपये का प्रस्ताव शामिल किया गया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि उनके द्वारा प्रस्तावित सूची को बिना उनकी जानकारी के बदल दिया गया। बताया जाता है कि मंगलवार को ईओ विनय कुमार मणि त्रिपाठी अधिकारियों द्वारा अनुमोदित सूची में शामिल कार्यों के टेंडर जारी करने के लिए फाइल पर चेयरपर्सन के हस्ताक्षर कराने गए थे, लेकिन उन्होंने हस्ताक्षर करने से इनकार कर दिया। इस संबंध में चेयरपर्सन का कहना है कि उन्होंने ईओ को पहले नगर पालिका की दुकानों के किराया एवं प्रीमियम बढ़ोतरी से संबंधित प्रकरण को सुलझाने को कहा है। इसके लिए ईओ की अध्यक्षता में कमेटी गठित हैं। उधर, ईओ का कहना है कि वह नगर स्वास्थ्य अधिकारी के साथ टेंडर जारी करने के लिए चेयरपर्सन के पास फाइल लेकर गए थे, लेकिन उन्होंने हस्ताक्षर नहीं किए।
विज्ञापन

किराये का भुगतान न होने पर खड़े रहे डंपर
मुजफ्फरनगर। नगर पालिका से किराये का भुगतान नहीं होने के कारण कूड़ा उठाने के कार्य में लगे तीन डंपर पालिका परिसर में ही खड़े रहे। इससे शहर का सफाई कार्य प्रभावित रहा। नगर पालिका ने शहर का कूड़ा उठाने के लिए तीन डंपर किराये पर ले रखे हैं। बताया जाता है कि इन डंपरों के किराये का करीब छह माह से भुगतान नहीं हुआ। इसके चलते मंगलवार को डंपरों का संचालन नहीं किया गया और ये पालिका परिसर में ही खड़े रहे।
विज्ञापन

टैक्स बढ़ोतरी के विरोध में व्यापारियों का प्रदर्शन
मुजफ्फरनगर। स्वकर निर्धारण प्रणाली के तहत आवासीय भवनों पर कई गुना टैक्स बढ़ाने के विरोध में उत्तर प्रदेश रेडिमेड वस्त्र व्यापार एसोसिएशन ने नगर पालिका में प्रदर्शन किया। एसोसिएशन के अध्यक्ष बिजेंद्र गोयल ने बताया कि नगर में आवासीय भवनों का कर निर्धारण किया गया है। पूर्व में निर्धारित टैक्स से कई गुना बढ़ा दिया गया है। बिना जनता को विश्वास में लिए करीब पांच गुना टैक्स की बढ़ोतरी की गई है। नई आवासीय दर का पांच गुना टैक्स व्यापारिक स्थलों पर लगा दिया गया है। इसके विरोध में प्रतिदिन व्यापारी सुबह साढ़े नौ बजे नगर पालिका कार्यालय पर विरोध कर रहे हैं। मंगलवार को उन्होंने पालिका कार्यालय पर प्रदर्शन कर विरोध जताया। प्रदर्शनकारियों में पवन छाबड़ा, ओमप्रकाश बजाज, अनिल नामदेव, दिनेश, राजकुमार, यश कुमार, तरुण सिंघल, नीरज बंसल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें