फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेयरपर्सन ने पकड़ा बेरिकेडिंग में गड़बड़झाला

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। नगरपालिका के जेई ने कोरोना मरीज के लिए होने वाली एक स्थान की बैरिकेडिंग का बिल छह हजार का बना दिया। चेयरपर्सन ने दूसरे जेई से स्टीमेट तैयार कराया तो 1064 का खर्च सामने आया। चेयरपर्सन ने पूरी फाइल निकाय प्रभारी अजय अंबष्ट के सामने रखी तो वह भी सकते में आ गए।
विज्ञापन

जेई मूलचंद ने कोरोना के मरीजों के लिए पालिका द्वारा कराई जा रही बैरिकेडिंग का एक स्थान का खर्च छह हजार दिखाकर पैसा पास कराने के लिए चेयरपर्सन के पास बिल भेजा था। एई और ईओ की संस्तुति भी इसमें करा ली गई। चेयरपर्सन ने देखा कि जब एक जगह का बिल छह हजार जाएगा तो पालिका का पैसा इसी में चला जाएगा। उन्होंने दूसरे जेई विकास चौधरी से बैरिकेडिंग का स्टीमेट बनाने के लिए कहा। विकास ने जो स्टीमेट तैयार किया उसमें एक स्थान का खर्च 1064 सामने आया। चेयरपर्सन ने छह हजार वाली फाइल रोककर 1064 वाली फाइल स्वीकृत की और पूरा मामला निकाय प्रभारी एसडीएम अजय अंबष्ट के सामने रखा। निकाय प्रभारी भी इस गड़बड़ी से सकते में आ गए। उन्होंने जेई मूलचंद के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें