फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेयरमैन ने किया रबड़ की सड़क का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर, पुरकाजी। कस्बे के बाजार में नगर पंचायत कार्यालय द्वारा रबड़ की सड़क बनाई जा रही है। सड़क निर्माण में घटिया सामग्री का प्रयोग करने का आरोप लगाकर ब्रहस्पतिवार को कुछ व्यापारियों ने पूर्व विधायक प्रमोद ऊंटवाल से शिकायत की थी।
विज्ञापन

शुक्रवार को चेयरमैन जहीर फारूकी बाजार में पहुंचे। उन्होंने शिकायतकर्ता व्यापारियों से वार्ता की और ठेकेदार को मौके पर बुलाकर सड़क निर्माण कार्य सही ढंग से करने के निर्देश दिए। इस दौरान कुछ व्यापारियों ने बाजार में हैंड पम्प लगवाने की बात कही। जिस पर चेयरमैन ने कर्मचारियों को बाजार में एक हैंड पंप लगाने के निर्देश दिए। चेयरमैन ने बताया कि पुरकाजी में मुख्य बाजार तथा उससे लिंक गलियों को आदर्श नगर पंचायत योजना के अंतर्गत स्टोन मैटिक्स एसफॉल्ट तकनीक से बनाया जा रहा है। पुरकाजी में पहली बार इस तकनीक से काम किया जा रहा है। सड़क बनने से मुख्य बाजार के व्यापारियों एवं ग्राहकों को किसी तरह की परेशानी का सामना ना करना पड़े। इसके लिए ठेकेदार को हिदायत दी गयी है कि मुख्य बाजार की सड़क रात को बाजार बंद होने के बाद से सुबह तक बनायी जाये। ताकि व्यापारियों और उनके ग्राहकों को कोई तकलीफ ना हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें