फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली दंगों की जांच सीबीआई से कराए केंद्र सरकार

विज्ञापन
भजन कीर्तन कार्यक्रम में महिला संगठन प्रेरणा की सदस्य महिलाओं को पटका पहनाकर सम्मानित करते भाज? - फोटो : DEVBAND
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। नागरिकता कानून के समर्थन में भजन कीर्तन कर रही महिलाओं ने कहा प्रधानमंत्री और गृहमंत्री स्पष्ट कर चुके हैं कि सीएए का भारत में रहने वाले मुसलमानों से कोई लेना देना नहीं है तो फिर वर्ग विशेष के लोग कानून का इतना विरोध क्यों कर रहे हैं। सीएए तो नागरिकता देने वाला कानून है।
विज्ञापन

शिक्षक नगर में भजन कीर्तन में 27वें दिन भाजपा नगर महामंत्री बिजेंद्र गुप्ता ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिला संगठन प्रेरणा की अध्यक्ष डोली गोयल, शुभलेश शर्मा, संतोष काम्बोज, मंजू शर्मा, मंजू पंवार, लक्ष्मी गुप्ता, पिंकी त्यागी व सुमेधा शर्मा को सीएए के समर्थन में राष्ट्र के प्रति समर्पण, प्रयास व सराहना के लिए पटका पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा वर्तमान समय में महिलाएं अपनी मेहनत, लग्न व साहस से आसमान छू रही हैं। सेना में भी दुश्मनों के छक्के छुड़ाने में पीछे नहीं हैं। राजनीतिक, सामाजिक, आर्थिक क्षेत्र में पुरुषों से पीछे नहीं हैं। विश्व महिलाओं की शक्ति के आगे नतमस्तक है। डॉ. कांता त्यागी, इंद्रेश, शीला सैनी और गीता गर्ग ने केंद्र सरकार से दिल्ली दंगों की जांच सीबीआई से कराने की मांग की। इसमें राजबाला धीमान, श्वेता गर्ग, मनोरमा ठाकुर, शिखा, धर्मबीरी, पूनम पुंडीर, नीलम गर्ग, प्रतिभा गुप्ता, शशी ठकराल, विचित्रा राणा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें