फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बयानबाजी में लगी केंद्र सरकार : जयंत    

Sat, 06 May 2017 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
जयंत चौधरी का स्वागत। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर के भोपा में रालोद के महासचिव जयंत चौधरी ने निरगाजनी में शहीद मनोज को श्रद्धांजलि देकर परिजनों का ढांढस बंधाया। कहा कि बयानबाजी के बजाए मोदी सरकार देश, सैनिकों की सुरक्षा के उपाय करे।
विज्ञापन

रालोद के राष्ट्रीय महासचिव जयंत चौधरी ने कहा कि सरकार बयानबाजी से ऊपर उठकर आतंकवाद पर ठोस कार्रवाई करे। नक्सलियों से निपटने के लिए सैनिकों को और संसाधन उपलब्ध कराए जाने चाहिए। आतंकवादियों से निपटने के लिए  सेना के जवानों के अधिकार बनने चाहिए। इसके बाद जयंत चौधरी ने छत्तीसगढ़ के सुकमा में शहीद हुए मनोज को श्रद्धांजलि अर्पित की। मौके पर पूर्व मंत्री धर्मवीर बालियान, योगराज सिंह, पूर्व विधायक शाहनवाज राणा, जिला अध्यक्ष अजित राठी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्षा रमानागर, हासिम रजा जैदी, अभिषेक चौधरी, हर्ष राठी, प्रभात तौमर, धीरसिंह, सुधीर भारती, प्रधान राजकुमार, देवेंद्र, उदयवीर सिंह, मनोज शर्मा आदि मौजूद रहे।       

किसानों की समस्याओं के बारे में पूछा खतौली (ब्यूरो)। रालोद के राष्ट्रीय महासचिव जयंत चौधरी शुक्रवार को दिल्ली से चलकर भोपा क्षेत्र के गांव निरगाजनी के रहने वाले शहीद हुए जवान मनोज के शोकाकुल परिवार से मिलने जा रहे थे। हाइवे पर चीतल ग्रांड के पास कार्यकर्ताओं ने जयंत चौधरी का काफिला रोक कर उनका स्वागत किया। जयंत ने कार्यकर्ताओं से करीब आधा घंटे तक बातचीत की। उन्होंने क्षेत्र के किसानों की समस्याओं के अलावा बिजली, राजवाहों में पानी, गन्ना का भुगतान आदि के बारे में जानकारी ली। पार्टी को मजबूत करने पर बल दिया। गांव निरगाजनी के लिए रवाना हो गए। स्वागत करने वालों में जिलाध्यक्ष अजीत राठी, पूर्व ब्लाक प्रमुख बिल्लू, जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र तोमर आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें