फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरू गोबिन्द सिंह महाराज का 356 वां प्रकाश पर्व मनाया

विज्ञापन
सर्राफा बाजार में प्रकाश पर्व पर सबद कीर्तन करते रागी जत्था। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
गुरू गोबिंद सिंह महाराज का प्रकाश पर्व मनाया
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। पंचायती गुरुद्वारा पंचदरा समिति सराफा बाजार में गुरु गोबिंद सिंह महाराज का 356वां प्रकाश पर्व महान कीर्तन दरबार के भाई कन्हैया के जत्थे के सहयोग से मनाया गया।
रागी जत्थे भाई मनिंदर सिंह देहरादून वालों ने गुरुबाणी कीर्तन द्वारा संगतों को निहाल किया। कीर्तन दरबार उपरांत जत्थेदार देविंद्र सिंह कालू द्वारा सभी के भले की अरदास की गई। संगतों को अटूट लंगर छकाया गया। संचालन सरदार सतनाम सिंह हंसपाल द्वारा किया गया। देहरादून एवं रुड़की रोड गुरुद्वारा रागी जत्थों को भाई कन्हैया के जत्थे के पदाधिकारियों द्वारा प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य रूप से ज्ञानी रनदीप सिंह, डॉ प्रतिपाल सिंह कथूरिया, सतनाम सिंह हंसपाल, हरमिंदर सिंह रूपराय, सुरेंद्र वर्मा, कमल वाधवा, सुरेंद्र दीप सिंह सिड़ाना, बलविंदर सिंह सल, सुभाष साहनी, गुरूजीत सिंह साहनी, जितेंद्र दीप सिंह सिड़ाना, कुलदीप सिंह भट्टी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें