फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहनों ने भाइयों को किया मंगल तिलक 

Tue, 01 Nov 2016 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
भाई दूज पर भाई को तिलक करती बच्ची। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बहन-भाई के अटूट प्रेम का प्रतीक भाई दूज का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने भाइयों को मंगल तिलक किया और उसकी दीर्घायु की कामना की। बदले में भाइयों ने बहनों को उपहार भेंट किए। दीपावली के पंच पर्व की श्रृंखला में मंगलवार को भैय्या दूज का त्योहार मनाया गया। बहनों ने व्रत रखा।
विज्ञापन


कई स्थानों पर सामूहिक रूप से बहनों ने भैय्या दूज की परंपरागत कथा का श्रवण किया। इसके बाद भाई को मंगल तिलक कर श्रीफल भेंट किए। छोटे बच्चों में त्योहार को लेकर काफी उत्साह रहा। भीड़ के मद्देनजर काफी लोग सोमवार को ही बहनों के यहां पहुंच गए थे। मंगलवार को भी काफी भाई अपनी बहनों के यहां पहुंचे। खील बताशे और उपहार की जमकर खरीदारी हुई। 

रोडवेज बस स्टैंड, जानसठ बस अड्डा, भोपा बस स्टैंड, सहारनपुर बस स्टैंड, शामली बस स्टैंड, झांसी रानी चौक, भोपा रोड, गांधी कॉलोनी में काफी संख्या में खील-बताशे की दुकानें लगी थीं। देहात के बस अड्डों के पास मिठाई की दुकानों पर भी काफी खरीदारी हुई। बसों और ट्रेनों में भारी भीड़ रही। नेशनल हाईवे समेत सभी मार्गों पर वाहनों का जमावड़ा रहा।
विज्ञापन


उधर, पुरकाजी क्षेत्र में भी भाई दूज पर बसों में भारी भीड़ के चलते लोगों को सफर करने के दौरान भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। डग्गामार वाहनों का सहारा लेकर छतों पर सफर करना पड़ा। इसके अलावा देहात आदि में जाने वाले लोगों को घोड़ा-तांगे आदि में बैठकर अपने गंतव्य तक पहुंचना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें