फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: भाईचारे से मनाएं होली का त्योहार, जबरदस्ती ना लगाएं रंग

विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने शांति समिति की बैठक ली
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी अरविन मल्लप्पा बंगारी ने कहा कि सभी धर्मों के लोग एक-दूसरे के त्योहारों में भागीदारी करें। होली पर्व एक दूसरे को आपस में जोड़ने का पर्व है। भाईचारे से होली का त्योहार मनाएं। जबरदस्ती रंग नहीं लगाया जाना चाहिए।
जिला पंचायत सभागार में जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन ने शांति समिति की बैठक ली। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि होली के पर्व पर अवैध शराब की बिक्री नहीं होनी चाहिए।नगरपालिका एवं नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारी सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखें। नागरिकों से कहा कि सोशल मीडिया पर कुछ लोग ऐसे अवसरों पर अफवाह फैलाते हैं, इससे सावधान रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी संजीव सुमन ने निर्देश दिए कि होली और शब-ए-बरात के अवसर पर पुलिस व्यवस्था कड़ी रहेगी। होली पर गलत तरीके से बाइक चलाने के कारण हादसों की संभावना रहती है। परिवार के लोग युवाओं को समझाकर ऐसा करने से रोकें।
बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त/राजस्व अरविंद कुमार मिश्र, अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह, नगर मजिस्ट्रेट अनूप कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें