फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: कार चालक ने ही साथियों के साथ की थी 15 लाख की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड के चुड़ियाला निवासी गुरुवचन की कार से 28 फरवरी को चोरी किए गए थे रुपये
विज्ञापन

पुलिस ने दोनों को किया गिरफ्तार, एक हुआ फरार, 13 लाख रुपये बरामद

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। छपार थाना क्षेत्र में तीन दिन पहले हुई 15 लाख रुपये की नकदी चोरी का मास्टरमाइंड कार चालक ही निकला। पुलिस ने कार चालक और उसके एक साथी को गिरफ्तार किया है। एक आरोपी अभी फरार है। 13 लाख रुपये की नकदी बरामद की है।
पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक नगर अर्पित विजयवर्गीय और सीओ सदर यतेंद्र सिंह नागर ने बताया कि 28 फरवरी को हरिद्वार के थाना भगवानपुर क्षेत्र के चुड़ियाला निवासी गुरुवचन ने पुलिस को कार से 15 लाख रुपये चोरी होने की सूचना दी थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु की। पता चला कि कार से बैग चोरी करवाने वाला कोई और नहीं बल्कि कार चालक ही था।
विज्ञापन

एसपी सिटी ने बताया कि गुरुवचन को दिल्ली के चांदनी चौक रुपये लेने के लिए जाना था, लेकिन उसे कार चलानी नहीं आती थी। ऐसे में वह दीपक नाम के युवक को अपने साथ ले गया। 15 लाख रुपये लाने की बात सुनकर दीपक ने अपने साथियों के साथ चोरी की साजिश रची थी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि दीपक ने अपने साथी अजय और विजय को पूरी योजना समझाई। वापस आते वक्त उसने रामपुर तिराहे के पास शराब के ठेके पर गाड़ी रोकी और गुरुवचन को शराब लाने को कहा। इसके बाद वह गाड़ी को खुला छोड़ उसके पीछे-पीछे चला गया। तभी दीपक के दोनों साथी आए और कार में रखा रुपयों का बैग लेकर फरार हो गए। पकड़े गए आरोपियों के नाम दीपक और अजय है। इनका साथी विजय अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। इनके कब्जे से कुल 13.77 लाख रुपये बरामद किए गए।
एसपी ने बताया कि गुरुवचन का भाई पुनीत दुबई में कंस्ट्रक्शन का कारोबार करता है। उसी के रुपये लेने के लिए वह दिल्ली गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें