फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब पुलिस की तीसरी नजर से नहीं बच पाएंगे खुराफाती

विज्ञापन
विज्ञापन
अब तीसरी नजर से नहीं बच पाएंगे खुराफाती
विज्ञापन

देवबंद। पुलिस ने खुराफाती तत्वों पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाने को नगर के आठ प्वाइंटों को चिह्नित किया। दूसरी तरफ कैमरे लगाने का कार्य शुरू किया। इसके बाद खुराफाती पुलिस की तीसरी नजर से नहीं बच पाएंगे।
एसएसपी दिनेश कुमार पी. के निर्देश पर स्थानीय पुलिस ने खुराफाती तत्वों पर नजर रखने के लिए नगर में आठ ऐसे स्थानों को चिह्नित किया, जहां सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इनमें एशिया की प्रसिद्ध मस्जिद रशीदिया, खानकाह पुुलिस चौकी, मोरी तेलियान (हनुमान चौक), सुभाष चौक, यूनियन तिराहा, लोनिवि गेस्ट हाउस समेत आठ स्थान शामिल हैं। जहां कैमरे लगाने की प्रक्रिया मंगलवार से आरंभ कर दी। जबकि मंगलौर रोड पुलिस चौकी और घलौली पुलिस चैक पोस्ट पर पहले से ही सीसीटीवी कैमरे लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर यज्ञ दत्त शर्मा ने कहा संवेदनशीलता को देख अति संवेदनशील क्षेत्रों में कैमरे लगवाए जा रहे हैं। ताकि खुराफातियों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। साथ ही इससे किसी भी घटना के बाद कार्रवाई के लिए आरोपियों की पहचान करने में आसानी होगी। बताया कि कैमरों का कंट्रोल रूम कोतवाली को बनाया गया है। जहां चौबीस घंटे उक्त स्थानों पर नजर रखी जाएगी। वहीं, चर्चा है कि सीएए को लेकर विरोध प्रदर्शन करने वाले लोगों पर नजर रखने के लिए पुलिस उक्त स्थानों पर कैमरे लगवा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें