मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली पुलिस ने बांग्लादेशी होने के शक में तीन लोगों को पकड़ा। जो जांच में जनपद बागपत व शामली जनपद के रहने वाले निकले। तीनों लोग मुसलमान हैं। उनसे दो-दो आधार कार्ड मिले हैं। जो हिंदू व मुस्लिम नाम से बनवाए गए थे। यह लोग क्षेत्र में भीख मांगते थे। तीनों से खुफिया विभाग की टीम पूछताछ कर रही है। अभी तक उनका आतंकवादी संगठन या अन्य किसी संगठन से कोई लिंक नहीं मिला है।
शहर कोतवाली पुलिस ने सूचना के आधार पर जांच की तो न्याजुपुरा से चरथावल रोड की ओर जाने वाले रास्ते पर न्यू गुडलक बारात घर के पास से तीन संदिग्ध लोगों को पकड़ा गया। यह तीनों अपनी पहचान छिपाकर हिंदू नाम से अलग-अलग फर्जी आधार कार्ड बनवाए हुए थे। तीनों के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की है।
एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि शाम के समय शहर कोतवाली पुलिस को जानकारी मिली थी कि न्याजूपुरा क्षेत्र में तीन लोग संदिग्ध हैं। यह तीनों क्षेत्र में भीख मांगते हैं जो देखने में मुसलमान हैं लेकिन कभी अपना नाम हिंदू तो कभी मुसलमान बताते हैं। यह लोग इस क्षेत्र में कई दिनों से घूम रहे हैं। संभवत: यह बांग्लादेशी हैं। तीनों आरोपियों से एसआईबी, एलआइयू व आईबी की टीम पूछताछ कर रही है। दो आरोपी बागपत के छपरौली व एक शामली जनपद के कैराना का रहने वाला है।
n यह दी जानकारी : आरोपियों ने बताया कि वह तीनों मुस्लिम जोगी है। एक साथ मिलकर अपनी पहचान छिपाने के उद्देश्य से अपने एक एक हिंदू नाम से नकली आधार कार्ड बनाकर जगह जगह रहते है।