फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसटीएफ ने पकड़ा 12 हजार का इनामी    

Thu, 15 Dec 2016 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
भौराकलां में  दो वर्ष पूर्व हत्या के मुकदमे में गवाह के भाई की हत्या के बाद से फरार चल रहे आरोपी को मेरठ एसटीएफ ने क्षेत्र में ही दबोच लिया। आरोपी पर पुलिस की ओर से 12 हजार का इनाम घोषित था।  थाने में उसके खिलाफ लूट, हत्या और जानलेवा हमला करने आदि मामलों के नौ मुकदमे दर्ज हैं। बदमाश से पुलिस को तमंचा और चोरी की बाइक मिली है।]
विज्ञापन


सिसौली निवासी शातिर बदमाश मनोज उर्फ बिट्टू पुत्र राधेश्याम को मेरठ एसटीएफ टीम ने बृहस्पतिवार को थाना क्षेत्र में मुडंभर पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया। शातिर से पुलिस को तमंचा और चोरी की बाइक बरामद की है। पुलिस के अनुसार पकड़े गए बदमाश पर मई 2011 में नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह के भाई प्रदीप की हत्या का आरोप है।

शातिर ने इस हत्या के गवाह ऋषिपाल पर अगस्त 2014 में हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था।  इसके बाद शातिर ने ऋषीपाल के भाई राजेंद्र की 29 अक्तूबर 2014 को गोली मारकर हत्या कर दी थी। मनोज पर थाने में लूट, हत्या और जानलेवा हमले करने के नौ मुकदमे दर्ज हैं। बदमाश के पकड़े जाने से पुलिस ने राहत की सांस ली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें