फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शेरनगर में बनवाया गया जाति प्रमाण पत्र निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
शेरनगर में बनवाया गया जाति प्रमाणपत्र निरस्त
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। तहसीलदार सदर ने बताया कि सहज जन सेवा केंद्र शेरनगर के माध्यम से शेरनगर निवासी राहुल पुत्र नेपाल सिंह के द्वारा एससी जाति प्रमाण पत्र का आवेदन किया गया था। प्रक्रिया के बाद प्रमाणपत्र जारी भी हो गया। शिकायत के बाद जांच की गई तो पता चला कि निवास का पता फर्जी था, इसके बाद अनुसूचित जाति का प्रमाणपत्र निरस्त कर दिया गया गया है।
विज्ञापन

तहसीलदार सदर जयेंद्र ने बताया कि जनसेवा केंद्र संचालक शाहिद चौधरी शेरनगर के माध्यम से एक आवेदन पत्र भरा। इस आवेदन पर क्षेत्रीय लेखपाल की आख्या के आधार पर 12 मार्च को जाति प्रमाणपत्र को जारी किया गया। उन्होंने बताया कि इस प्रमाणपत्र के संबंध में क्षेत्रीय लेखपाल, राजस्व निरीक्षक द्वारा पुन: जांच कर 15 मार्च को अपनी आख्या प्रस्तुत की है। जांच आख्या में संज्ञान आया है कि राहुल पुत्र नेपाल सिंह ग्राम शेरनगर का निवासी नहीं है। राहुल द्वारा फर्जी तरीके से ग्राम शेरनगर के पते के संबंध में फर्जी आधार कार्ड व ग्राम प्रधान का लेटर पैड तैयार कर जाति प्रमाण पत्र बनवाने को दिया गया। राहुल ने वाल्मीकि अनुसूचित जाति का प्रमाणपत्र प्राप्त किया है। इसके द्वारा फर्जी तरीके से प्राप्त जाति प्रमाण पत्र का दुरुपयोग किए जाने की संभावना है। ऐसी स्थिति में 12 मार्च को जारी जाति प्रमाणपत्र संख्या 023214002143 निरस्त कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि यदि भविष्य में इस जाति प्रमाण पत्र का उपयोग किया जाता है तो उपयोगकर्ता के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें