खतौली तहसील में एसडीएम को ज्ञापन देते हुए भारतीय व्यापार मण्डल के कार्यकर्ता।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
व्यापारियों ने एसडीएम को दिया ज्ञापन
मुजफ्फरनगर, खतौली। भारतीय व्यापार मंडल युवा प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं ने तहसील पहुंचकर एसडीएम के नाम ज्ञापन दिया। ज्ञापन में कस्बे में अग्निशमन स्टेशन की व्यवस्था किए जाने की मांग की है।
भारतीय व्यापार मंडल युवा प्रकोष्ठ के नगराध्यक्ष ऋषभ जैन के नेतृत्व में कार्यकर्ता बुधवार को तहसील में पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शन करते हुए एसडीएम को एक ज्ञापन सौपा। उनका कहना था कि नगर में कोई अग्निशमन स्टेशन नहीं है। जिस कारण यदि आग लगने की दुर्घटना होती है, तब अग्निशमन दल को पहुंचने में काफी समय लग जाता है, जिस कारण घटना के बाद काफी नुकसान हो जाता है। गत दिवस भी गली घंटाघर में एक चिकित्सक के यहां आग लगी। सूचना के काफी देर बाद अग्निशमन दल पहुुंचा, तब तक आसपास के लोगों ने आग पर बमुश्किल काबू पा लिया था। अग्निशमन दल के देरी से पहुंचने के कारण व्यापारियों सहित नगरवासियों में काफी आक्रोश है। उन्होंने एसडीएम से जनहित में अग्निशमन स्टेशन कस्बे में खोले जाने की मांग की है। एसडीएम इंद्राकांत द्विवेदी को ज्ञापन देने वालों में अफशान, पारस जैन, मानन गुप्ता, अमित, शिवम, माधव गुपात, आयुष अग्रवाल के अलावा अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।