फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: इमाम के घर से ढाई लाख नगद, पांच तोला सोना और चांदी के आभूषण चोरी

विज्ञापन
शाहपुर में हुई चोरी की घटना की जानकारी लेते चेयरमैन हाजी अकरम कुरैशी ।फोटो स्रोत संवाद ।
विज्ञापन
शाहपुर(मुजफ्फरनगर)। कस्बे की नूर मस्जिद के इमाम नौशाद के घर बृहस्पतिवार सुबह एक घंटे में चोरों ने ढाई लाख रुपये की नगदी, 60 तोला चांदी और पांच तोला सोना चोरी कर लिया। डॉक्टर के यहां से पत्नी को लेकर इमाम घर लौटा तो वारदात की जानकाीर मिली पुलिस ने सीसीटीवी खंगालते हुए जांच पड़ताल शुरू की, जिसमें महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला कस्सावान में माता वाली गली में नूर मस्जिद की छत पर बने आवास में पुरबालियान के मूल निवासी मस्जिद के इमाम नौशाद अपने परिवार के साथ रहते हैं। इमाम की पत्नी बीमार है। वह बृहस्पतिवार की सुबह करीब 10 बजे अपनी पत्नी का उपचार कराने कस्बे में ही एक चिकित्सक के यहां गए थे। उनके बच्चे स्कूल गए थे।
घर पर ताला लगाया गया था। वह करीब साढ़े 11 बजे चिकित्सक के यहां से वापस लौटे तो उन्हें उनके आवास के बाहर लगाया गया ताला टूटा हुआ मिला। दरवाजे के पास ही टूटा ताला व जनरेटर स्टार्ट करने वाली हत्थी पड़ी थी ।
विज्ञापन

आवास के अंदर कमरे में सामान बिखरा व सेफ भी खुली हुई थी। सेफ का लॉकर का ताला भी खुला हुआ था । सेफ से करीब ढाई लाख रुपये की नकदी, पांच तोला सोने व करीब 60 तोले चांदी के आभूषण गायब थे ।
इमाम ने घटना के संबंध में आसपास के लोगों व पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित से घटना की जानकारी ली। नगर पंचायत अध्यक्ष हाजी अकरम कुरैशी व वार्ड सभासद वकीला बेगम भी घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस से घटना का खुलासा करने की मांग की । इमाम ने बताया कि उन्होंने पुलिस को तहरीर दे दी है।


वर्जन-

सीओ बुढ़ाना गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि पुलिस मस्जिद के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही हैं। मोहल्लेवासियों से जानकारी एकत्रित कर रही हैं। घटना की जांच की जा रही है। घटना का जल्द खुलासा कर दिया जाएगा ।


बुढ़ाना के बाद शाहपुर में बड़ी चोरी

बुढ़ाना में पिछले महीने ही सेवानिवृत्त दरोगा के घर से चोरों ने दो करोड़ से अधिक की चोरी की वारदात अंजाम दी थी। अब चोरों ने शाहपुर में इमाम के बंद घर को निशाना बनाया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें