फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैश खत्म होने पर बिफरीं महिलाएं        

Fri, 25 Nov 2016 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर में हंगामा करते लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बैंक में कैश खतम होने से नाराज महिलाओं ने मेरठ रोड पर बैठकर जाम लगा दिया। हापुड़ निवासी युवक द्वारा महिलाओं को भड़काने पर पुलिस ने लाठियां भांजकर भीड़ को दौड़ाया। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। करीब आधे घंटे बाद जाम खुलने पर पुलिस ने राहत की सांस ली।      
विज्ञापन

 
शहर कोतवाली के सुजडू गांव स्थित पीएनबी की शाखा में  बृहस्पतिवार कैश खत्म हो गया। जिसका पता चलने पर घंटों से लाइन में खड़ी महिलाएं बिफर पड़ीं और बैंक शाखा में हंगामा कर दिया। हापुड़ निवासी युवक ने महिलाओं को बैंक के खिलाफ भड़काना शुुरू कर दिया। बैंक कर्मचारियों द्वारा कैश मामले में हाथ खड़े कर देने पर महिलाओं ने बाहर निकलकर सुुजडू चुंगी स्थित मेरठ रोड पर बैठकर जाम लगा दिया। जाम की सूचना से पुलिस में अफरातफरी मच गई।

एसपी सिटी राजेश कुमार सिंह, सीओ सिटी डॉक्टर तेजवीर सिंह और शहर कोतवाल पीपी सिंह भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। इसी बीच हापुड़ निवासी युवक ने नारेबाजी करानी शुरू कर दी। लोगों द्वारा अधिकारियों की बात नहीं मानने पर पुलिस ने लाठी चार्ज कर दिया। पुलिस ने लाठियां भांजी तो मौके से भीड़ भाग खड़ी हुई। पुलिस ने महिलाओं को भड़काने वाले युवक को हिरासत में ले लिया। इस दौरान वहां पर अफरातफरी का आलम रहा। यहां पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।       
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें