फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मायके लौट रही महिला से नकदी-जेवरात लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
मायके लौट रही महिला से नकदी-जेवरात लूटे
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, भौराकलां। भाइयों के साथ बघरा से बाइक पर मायके जा रही महिला से दो बदमाशों ने तमंचे से आतंकित कर नकदी-जेवरात लूट लिए। दिनदहाड़े लूट के बाद पीड़िता ने थाने पहुंचकर घटना की तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने लुटेरों की तलाश की, लेकिन उनका सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन

तितावी क्षेत्र के कस्बा बघरा निवासी पायल मंगलवार को अपने भाइयों बादल व रोहित के साथ बाइक से बुढ़ाना क्षेत्र के गांव बवाना स्थित मायके जा रही थी। भौराकलां थाना क्षेत्र के गांव शिकारपुर के जंगल में अचानक खेत से निकले दो लुटेरों ने उन्हें रोक लिया। बाइक रुकते ही बदमाशों ने भाई-बहनों पर तमंचे तानते हुए गोली मारने की धमकी दी। इसके बाद लुटेरों ने पायल से कानों की झुमकी, गले का पेंडल, सोने की अंगूठी, मंगलसूत्र व पांच हजार की नकदी लूट ली। विरोध करने पर भाइयों से मारपीट की गई। शोर मचाने पर पहुंचे ग्रामीणों को देख लुटेरे धमकी देकर फरार हो गए। सूचना पर शाहपुर एसओ धर्मेंद्र सिंह, भौराकलां एसओ अजय कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे और लुटेरों की तलाश की, लेकिन उनका सुराग नहीं लगा। पीड़ित महिला ने तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें