फोटो कैप्शन।मोरना में घर में हुई चोरी की जानकारी देता गरीब परिवार : स्रोत वीडियो ग्रैब
मोरना। भोपा थाना क्षेत्र के गांव मोरना निवासी पुष्पेंद्र ने बताया कि वह जानसठ मार्ग स्थित रविदास मंदिर के पीछे अपनी पत्नी वंदना के साथ रहता है।
उसकी घर के अंदर ही परचून की दुकान है। बृहस्पतिवार को वह अपने घर का ताला लगाकर उत्तराखंड के मंडावली गांव में रिश्तेदारी में गया था। शुक्रवार सुबह वह बच्चों को शादी में छोड़कर पैठ में सामान बेचने के लिए मोरना पहुंच गया। जब वह वापस घर पर आया तो उसने कमरे का ताला टूटा था।
चोरों ने कमरे में रखी अलमारी में रखी 1.55 लाख की नकदी, दो सोने की अंगूठी, चार चांदी की अंगूठी, कडे व पायजेब चोरी कर लिए। सीओ भोपा देवव्रत वाजपेयी, प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार ने घटना की जानकारी ली।