फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वापस लिए जाएं किसानों के खिलाफ दर्ज मुकदमे

विज्ञापन
जीआईसी के निकट उर्जा निगम के कार्यालय में पहुंचे किसान - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। अटाली गांव के किसानों ने राजकीय कॉलेज के मैदान में अधिशासी अभियंता ग्रामीण कार्यालय पर पहुंचे। कहा कि उनके खिलाफ गलत मुकदमा लिखाया गया है। ट्रांसफार्मर में खराबी के चलते लाइन बदली थी, जिसकी ऊर्जा निगम के कर्मचारियों ने वीडियो बना ली और मुकदमा दर्ज करा दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार को अटाली गांव के किसान चिंतक कमल मित्तल के नेतृत्व में अधिशासी अभियंता यतेंद्र गर्ग मिलने पहुंचे। अधिशासी अभियंता कार्यालय में नहीं मिले। किसानों का कहना था कि उनके गांव में पिछले 15-20 दिन से ट्रांसफार्मर का एक फेस खराब चल रहा है, बिजली आपूर्ति के लिए उन्होंने दूसरे फेस पर अपना केबल डाल लिया था। बिजली कर्मियों ने वीडियो बनाकर किसानों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया।
किसानों ने कहा कि ट्रांसफार्मर पर लटके तार और खराब फेस को अविलंब ठीक कराया जाए। अधिकारियों ने समस्या के समाधान का भरोसा दिया। मौके पर राजेंद्र सिंह, जगदेव, कालू, सचिन कुमार, लोकेंद्र सिंह, उदय भान, कुलदीप, मनोज, जयदेव सिंह, सुभाष, लोकेंद्र सिंह, विजेंद्र, रामेंद्र, जोगेंद्र, राजेंद्र, सुदेश, अजब सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें