फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीड़ित को ही जेल भेजने का मामला एसएसपी तक पहुंचा

विज्ञापन
विज्ञापन
पीड़ित को जेल भेजने का मामला एसएसपी तक पहुंचा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, पुरकाजी। घर में घुसकर नाबालिग युवती से छेड़छाड़ करने के मामले में पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध छेड़छाड़ की कार्रवाई नहीं करने और आरोपी के साथ पीड़ित का भी शांतिभंग में चालान कर देने का मामला एसएसपी तक पहुंच गया है। पीड़ित ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर आरोपी युवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने और दरोगा के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

19 जून की सवेरे कस्बे के एक मोहल्ले का युवक एक घर में घुस गया था, जिसकी सूचना युवती के परिजनों द्वारा देने पर मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी को थाने ले आई थी। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर आरोपी पर नाबालिग पुत्री के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया था। मामले की जांच कर रहे दरोगा ने थाने पर तहरीर देने गए पीड़ित को ही हवालात में बंद कर दिया था। एक भाजपा नेता द्वारा नाराजगी जाहिर करने पर दरोगा व भाजपा नेता की नोंकझोंक भी हुई थी, जिस पर गुस्साए दरोगा ने आरोपी के साथ पीड़ित का भी शांति भंग में चालान कर दिया था। जिस मामले को लेकर पीड़ित ने शनिवार को एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर आरोपी व्यक्ति के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने व दरोगा के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें