फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेताओं के साथ अभद्रता का मामला गर्माया

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा नेताओं के साथ अभद्रता का मामला गर्माया
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। नईमंडी इंस्पेक्टर के भाजपा के पदाधिकारियों के साथ दुर्व्यवहार का मामला तूल पकड़ रहा है। भाजपा संगठन ने पूरे मामले की जानकारी लखनऊ में पार्टी के उच्चस्तरीय नेताओं तक पहुंचा दिया है। भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला का कहना है कि कार्यकर्ताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। फिलहाल मामला तीनों मंत्रियों के संज्ञान में है। इंस्पेक्टर के खिलाफ कार्रवाई मंत्रियों को करानी है।
नई मंडी कोतवाली में दो दिन पहले इंस्पेक्टर योगेश शर्मा ने भाजपा की जिला महामंत्री सुषमा पुंडीर, जिला मंत्री वैभव त्यागी, सचिन सिंघल, जिला मीडिया प्रभारी प्रवीण शर्मा, सह मीडिया प्रभारी अचिंत मित्तल, अनुसूचित मोर्चा के डॉ पुरूषोत्तम के साथ अभद्र व्यवहार किया था और ऑफिस से बाहर निकाल दिया। सभी पदाधिकारी जिला मंत्री वैभव त्यागी के एक प्रकरण में इंस्पेक्टर से मिलने पहुंचे थे। इन पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, प्रदेश के राज्य मंत्री कपिलदेव अग्रवाल, विजय कश्यप और केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान के समक्ष प्रकरण रखा। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला ने तीनों मंत्रियों से अलग-अलग बात की। एसएसपी अभिषेक यादव से इंस्पेक्टर के विरूद्ध कार्रवाई करने के लिए कहा गया। उधर, इंस्पेक्टर ने भी भाजपा पदाधिकारियों पर दुर्व्यवहार करने का आरोप लगा दिया है। भाजपा पदाधिकारी इंस्पेक्टर के निलंबन की मांग पर अड़े हैं। जिलाध्यक्ष का कहना है कि कार्यकर्ता का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। चौकी इंचार्ज के निलंबन से काम चलने वाला नहीं है। वहीं जिला संगठन की ओर से लखनऊ में संगठन के पदाधिकारियों के सामने भी प्रकरण पहुंचा दिया गया है।। प्रदेश के कौशल विकास राज्य मंत्री कपिलदेव अग्रवाल का कहना है कि मामला कुछ नहीं है, जिलाध्यक्ष से बात कर लो। मैं अभी बाहर हूं आने के बाद बात करूंगा।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं का अपमान नहीं होने देंगे: बालियान
मुजफ्फरनगर। केंद्रीय पशुधन राज्य मंत्री डॉ संजीव बालियान का कहना है कि पार्टी कार्यकर्ताओं का अपमान नहीं होने दिया जाएगा। नई मंडी थाने में जो हुआ गलत हुआ। शुक्रवार को वह कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करने के बाद एसएसपी से मिलेंगे और कार्रवाई कराई जाएगी। अफसर काम करे या न करे बदतमीजी करने का अधिकार किसने दे दिया।
विज्ञापन

कार्यकर्ता पार्टी की ताकत: कश्यप
मुजफ्फरनगर। प्रदेश के राजस्व राज्य मंत्री विजय कश्यप का कहना है कि पार्टी के कार्यकर्ताओं का सम्मान ही पूरी पार्टी का सम्मान है। पार्टी के पदाधिकारियों के साथ किसी भी तरह की अभद्रता बर्दाश्त नहीं होगी। केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ संजीव बालियान और पदाधिकारियों के साथ बैठक कर जल्द ही इसमें कार्रवाई कराई जाएगी।
चौकी प्रभारी लाइन हाजिर
मुजफ्फरनगर। भाजपा नेताओं के साथ अभद्रता के मामले में एसएसपी ने जेल चौकी प्रभारी शिवदत्त को लाइन हाजिर कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें