फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: जानलेवा हमला, मारपीट और पथराव का मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
-पुलिस ने 14 नामजद और 10 अज्ञात के विरुद्ध किया मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

मीरापुर। क्षेत्र के गांव गढ़ी रसूलपुर में शनिवार देर रात दो पक्षों में मारपीट, पथराव व फायरिंग हुई थी। पुलिस ने दोनों पक्षों के 14 लोगों को नामजद, 10 अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।


क्षेत्र के गांव गढ़ी रसूलपुर में शनिवार रात इम्तयाज व अकरम पक्ष के लोगों में मारपीट, पथराव व फायरिंग हो गई थी। इम्तयाज ने थाने में मुकदमा दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि देर रात उसका पुत्र शाहरुख खाना खाने के बाद गांव में टहल रहा था। उसी समय गांव निवासी कैफ, बुल्ला आदि ने शाहरुख के साथ गाली-गलौज कर लाठी डंडों में मारपीट कर दी। बीच-बचाव कराने आए उसके बड़े भाई मंगते व उसे भी मारपीट कर घायल कर दिया। कैफ ने तमंचे से शाहरुख पर फायरिंग भी कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं अकरम का आरोप है कि परिवार का ही साबिर रात में अपने घेर से अपने घर जा रहा था। रास्ते में इस्लामुद्दीन आदि ने साबिर के साथ रास्ते में रोककर मारपीट की। साबिर जान बचाकर गांव निवासी महताब की परचून की दुकान में घुस गया तो सभी ने महताब की दुकान में घुसकर ही साबिर के साथ मारपीट की। बचाव कराने आए महताब को भी घायल कर दिया। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें