न्यामू प्रकरण में दस हमलावरों के खिलाफ मुकदमा
चरथावल। गांव न्यामू में रंजिशन दो पक्षों में हुए संघर्ष में एक पक्ष की तरफ से पुलिस ने दस हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। आरोपियों के खिलाफ घर में घुसकर धारदार हथियारों से हमला करने का आरोप है।
चरथावल थाना क्षेत्र के गांव न्यामू में रविवार देर रात को दो पक्षों में कहासुनी के बाद झगड़ा हो गया था। चिकित्सीय रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने इसराईल की तहरीर पर आरोपी आशु, लियाकत, रागिब, मोबीन, महताब, महराज, गुलजार, रैय्यान, हसीबा और खालिद के खिलाफ घर में घुसकर धारदार हथियारों से हमला करने का आरोप है, जिसमें वादी इसराईल और उसके परिजन इरफान, शाहनवाज और परवेज घायल हो गए थे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। विदित हो कि सोमवार दिन में मामले में किसी पक्ष से तहरीर नहीं मिलने के कारण मुकदमा दर्ज नहीं हो पाया था। इस वजह से मौके से गिरफ्तार दोनों पक्ष के छह लोगों का शांतिभंग करने के आरोप में चालान कर दिया था।