फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार मालिक को मिला बिना हेलमेट के वाहन चलाने का चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
कार मालिक को मिला बिना हेलमेट के वाहन चलाने का चालान
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। ट्रैफिक पुलिस ने हेलमेट न लगाने पर एक कार चालक का चालान काट दिया। करीब ग्यारह माह बाद चालान मिलने पर कार मालिक हैरत में पड़ गया। टीएसआई का कहना है कि त्रुटि के कारण ऐसा हुआ है।
विज्ञापन

यातायात पुलिस ने करीब 11 माह पहले एक स्कूटी चालक का चालान बिना हेलमेट के किया था। यह चालान अब सिविल लाइन निवासी एक कार मालिक के पास डाक से पहुंचा है, जिसमें लिखा कि हेलमेट नहीं लगाने से चालान काटा गया है। जिसके पांच सौ रुपये जमा होंगे। जिस पर कार मालिक ने कुछ भाकियू कार्यकर्ताओं के साथ ट्रैफिक पुलिस के यहां इसकी शिकायत की, जिस पर जांच पड़ताल की गई। टीएसआई ने बताया कि लॉकडाउन से पहले एक स्कूटी चालक का बिना हेलमेट के चालान काटा गया था। स्कूटी का नंबर यूपी- 12 एबी 2947 था, जो कंप्यूटर में दर्ज करते हुए मानवीय त्रुटि से एबी के बजाए एवाई दर्ज हो गया, जो आल्टो कार का नंबर है। इस त्रुटि को ठीक कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें