फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: हाईवे पर कार पलटी, एक युवक की मौत, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। नेशनल हाईवे पर अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। हादसे में कार सवार मंसूरपुर के गांव नरा निवासी रिहान अब्बासी (17) की मौत हो गई जबकि कार चालक समेत चार युवक घायल हो गए।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि मंसूरपुर के गांव नरा निवासी कार चालक जानू अपने शमशेर, सोनू, हिमांशु और रिहान अब्बासी के साथ फलावदा से अपने गांव जा रहा था। रात करीब ढाई बजे कार जब नेशनल हाईवे पर गांव भैंसी के सामने रामेश्वर रेस्टोरेंट के निकट पहुंची तो कार अनियंत्रित होकर कई पलटी खाते हुए हाईवे के दूसरी तरह जाकर पलट गई।
हादसे में रिहान अब्बासी की मौत हो गई जबकि कार में सवार अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार दिलाया गया। हादसे के बाद नेशनल हाईवे का यातायात कुछ समय के लिए बाधित हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें