फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नींद की झपकी आने पर पलटी कार, महिला की मौत, तीन घायल

विज्ञापन
पुरकाजी हाइवे पर खेत में पलटी कार - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
पुरकाजी (मुजफ्फरनगर)। पुरकाजी हाइवे पर चालक को नींद की झपकी आने पर कार पलटने से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

लोहा मंडी नारायणा विहार दिल्ली निवासी परिवार 3 अप्रैल को हरिद्वार गंगा स्नान के लिए गया था। मंगलवार को हरिद्वार से यह परिवार वापस लौट रहा था। कार को किशन अरोडा चला रहे थे। कार चलाते समय शाम करीब 5 बजे चालक को नींद की झपकी आई और इसके बाद उनकी कार संख्या डीएल 10 सीएल -5896 पुरकाजी हाइवे पर पलटे खाते हुई एक खेत में पलट गई। इस हादसे में कार चला रहे किशन अरोड़ा व उनकी पत्नी अमृत अरोड़ा व शांति देवी और प्रमिला देवी गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को पुरकाजी पीएचसी पर पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने शांति देवी (90) पत्नी धर्मपाल अरोड़ा को मृत घोषित कर दिया। सूचना देने पर परिजन दिल्ली से अस्पताल पर पहुंचे और घायलों को उपचार के बाद दिल्ली ले गए। पुलिस का कहना है कि हादसे में अभी तहरीर नहीं आई है। मृतका का शव अभी अस्पताल में रखा है। परिजनों का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें