कार खाई में गिरी, तीन लोग घायल
भोपा (मुजफ्फरनगर)। मोरना से लौट रहे उत्तराखंड निवासी लोगों की कार स्टेयरिंग जाम होने के कारण खाई में पलट गई। पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से कार सवार लोगों को बाहर निकाल कर उन्हें भोपा सीएचसी पर पहुंचाया।
उत्तराखंड के कस्बा लक्सर निवासी सुशीला पत्नी दीपक अपनी बेटी कीर्ति और भतीजा राहुल के साथ कार से शनिवार को मोरना में दवाई लेने के लिए आए थे। दवाई लेने के बाद सभी लोग शाम को गंग नहर पटरी कांवड़ मार्ग से लौट रहे थे। निरगाजनी पुलिस चौकी के निकट कार का स्टेयरिंग जाम हो गया और उसका संतुलन बिगड़ गया। कार चालक राहुल ने कार को नियंत्रित करने का प्रयास किया। महिला सुशीला को गंभीर चोट आने के कारण चिकित्सकों ने जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।