फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरातियों को रौंदने वाले कार चालक को जमानत

विज्ञापन
विज्ञापन
बरातियों को रौंदने वाले कार चालक को जमानत
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। हाईवे पर बैंक्वेट हॉल के बाहर बरातियों को रौंदने वाली कार पूर्व पालिका सभासद विपिन अग्रवाल उर्फ टोनी सरिये वाले के परिवार की थी। पुलिस ने कार चालक को गिरफ्तार कोर्ट में पेश किया, जहां उसे जमानत दे दी गई।
नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में हाईवे पर मंगलवार देर रात बीबीपुर चेकपोस्ट के पास स्थित बैंक्वेट हॉल के बाहर डांस कर रहे बरातियों को तेज रफ्तार कार ने रौंद दिया था। हादसे के समय दुल्हन भी मौके पर मौजूद थी, जो अपनी कार के सनरूफ से बाहर आकर डांस कर रही थी। हादसे में दुल्हन भी बाल-बाल बच गई थी, जबकि बरात में शामिल गांव बहादरपुर निवासी प्रमोद की जान चली गई थी। हादसे में 13 अन्य बराती भी घायल हुए थे, जिन्हें मेरठ के साथ ही चंडीगढ़ व पटियाला के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद आरोपी चालक कार छोड़कर फरार हो गया था।
विज्ञापन

सीओ धनंजय कुशवाहा ने बताया कि जांच में हादसे को अंजाम देने वाली कार शहर के महालक्ष्मी एन्क्लेव निवासी पूर्व पालिका सभासद विपिन अग्रवाल उर्फ टोनी सरिये वाले के परिवार की पाई गई है। घटना के समय पूर्व सभासद का बेटा सजल अग्रवाल कार को चला रहा था, जिसे बृहस्पतिवार सुबह गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी कार चालक को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जमानत दे दी गई।
विज्ञापन

दूसरे दिन भी शेरनगर व बहादरपुर में सन्नाटा
मुजफ्फरनगर। हाईवे पर हंसी-खुशी के माहौल में हो रहे शादी-समारोह में देर रात हुए भीषण हादसे में वर-वधू दोनों ही पक्षों के लोग घायल हुए हैं, जिन्हें मेरठ के साथ ही पंजाब के जनपद पटियाला और पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती कराया गया है। इनमें से कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। गांव शेरनगर निवासी रामलखन और गांव बहारदरपुर खेड़ी विरान निवासी अंकुल के परिवारों में दूसरे दिन भी शोक छाया रहा। दोनों ही परिवारों की शादी की खुशियां हादसे की भेंट चढ़ गईं हैं। वहीं, हादसे के बाद से दोनों ही गांवों में सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें