2-मोरना पुलिस चौकी के पास ट्रक की टक्कर लगने से क्षतिग्रस्त कार को देखते लोग।
- फोटो : KHATAULI
ककरौली। मोरना पुलिस चौकी के सामने ट्रक की टक्कर लगने से कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। कार में सवार पांच लोग बालञ-बाल बच गए। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
बृहस्पतिवार सुबह मो. इस्लाम निवासी ककरौली के गांव टंढेड़ा निवासी पत्नी और बच्चों के साथ कार में सवार होकर मुजफ्फरनगर किसी काम से जा रहा था। जब वह मोरना पुलिस चौकी के सामने पहुंचा, तो ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। जिससे कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई जबकि कार सवार एक बच्चा, दो महिलाओं सहित पांच लोग बाल बाल बच गए। कार सवार और ट्रक चालक के बीच हाथापाई हो गई। जिसको लेकर हंगामा खड़ा हो गया। हंगामा के दौरान काफी संख्या में लोग एकत्र हो गए। मो. इस्लाम ने पुलिस को तहरीर देकर ट्रक चालक के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने चालक को हिरासत में ट्रक को कब्जे में ले लिया है।