30द्वठ्ठद्दष्द्ध01 एवं 01ड्ड-चरथावल के नालंदा स्कूल में वसंतोत्सव पर मां सरस्वती की मूर्ति स्थापना
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
धूमधाम से मनाई गई वसंत पंचमी
चरथावल। कस्बे के नालंदा पब्लिक स्कूल में हवन-पूजन के साथ मां सरस्वती की भव्य मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा कराई गई। मुख्य अतिथि थाना प्रभारी सूबे सिंह यादव एवं जय हिंद इंटर कॉलेज के प्रबंधक विजय त्यागी ने दीप प्रज्ज्वलित किया।
उन्होंने कहा कि विद्यार्थी सरस्वती पूजा के साथ विद्या ग्रहण करें। बरनावा आश्रम के पंडित गंगाशरण ने पूजा अर्चना के बाद मंदिर का कलश स्थापित कराया। प्रमुख यजमान पंकज त्यागी रहे। समिति सभापति कुबेरदत्त त्यागी ने कहा कि मूर्ति स्थापना से विद्यार्थियों की आस्था और श्रद्धा बढ़ेगी। प्रबंधक विनेश त्यागी, प्रधानाचार्य संजय सिंह, प्रवीण त्यागी, विजेंद्र त्यागी, सतीश त्यागी दहचंद, मंडल अध्यक्ष मनीष गर्ग, पूर्व अध्यक्ष प्रवीण त्यागी, विजय त्यागी मौजूद रहे।
30द्वठ्ठद्दष्द्ध01 एवं 01ड्ड-चरथावल के नालंदा स्कूल में वसंतोत्सव पर मां सरस्वती की मूर्ति स्थापना - फोटो : MUZAFFARNAGAR