फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्राले से टकराई बेकाबू कार, तीन युवकों की मौत

Thu, 17 Nov 2016 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त हुई कार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शाहपुर से मुजफ्फरनगर शादी में जा रहे पांच युवकों की कार तावली गांव के पास गन्ने से भरे ट्रॉलेे के नीचे घुस गई। हादसे में जीजा-साले सहित तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि दो अन्य घायलों की हालत चिंताजनक बनी हुई है।  दुर्घटना में कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन


कस्बा निवासी दीपक उर्फ बिल्लू (20) पुत्र सुखबीर अपने जीजा ओम सिंह निवासी पंजीठ कैराना और तीन अन्य साथियों परवीन, शुभम और अरविंद के साथ रात करीब 10:00 बजे शादी में शामिल होने के लिए आल्टो कार से मुजफ्फरनगर आ रहा था। तावली गांव के पास सामने से आ रहे वाहन की लाइट में कुछ दिखाई नहीं देने पर कार आगे चल रही गन्ने की ट्रॉली में जा घुसी।

दोनों वाहनों की टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को कार से निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने दीपक और प्रवीण को मृत घोषित कर दिया। गंभीर हालत में ओम सिंह और अरविंद को मेरठ रेफर कर दिया। मेरठ में उपचार के दौरान ओम सिंह की भी मौत हो गई।
विज्ञापन


शुभम का जिला चिकित्सालय में उपचार चल रहा है। दुर्घटना का पता चलने पर मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया। जिला चिकित्सालय में लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। पुलिस शवों का पंचनामा भरकर आगे की कार्रवाई में जुटी थी। दोनों घायलों की हालत भी नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें