फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार खंभे से टकराई, दूल्हा और दुल्हन सहित सात घायल      

Wed, 29 Mar 2017 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना साइन
विज्ञापन
मीरापुर क्षेत्र में सोमवार देर रात दिल्ली से बिजनौर जा रही कार हाईवे पर अनियंत्रित होकर खंभे से टकरा गई। इस दुर्घटना में कार में सवार दूल्हा और दुल्हन सहित सात लोग घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को बिजनौर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया।       
विज्ञापन


बिजनौर जिले के मंडावर कस्बा निवासी अफजाल पुत्र अल्लारक्खा की बारात सोमवार को दिल्ली गई थी। देर रात अफजाल अपनी पत्नी कमरजहां और परिवार के सदस्य अरशद, इरफान, नाज परवीन, नव्या आदि के साथ जायलो कार से लौट रहे थे।

कार जैसे ही मीरापुर थाना क्षेत्र के गांव सिकरेड़ा के पास पहुंची तो अचानक कार का पिछला टायर फट गया और कार सड़क किनारे खड़े खंभे से टकरा गई। इस दुर्घटना में दूल्हा और दुल्हन समेत सभी सदस्य घायल हो गए। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस से घायलों को बिजनौर के अस्पताल में भर्ती कराया।      
विज्ञापन


मदरसा प्रबंधक सड़क हादसे में घायल      
मीरापुर। थाने के निकट स्थित मदरसा इस्लामिया जामिया के प्रबंधक मौलाना अरशद कासमी एक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। कासमी को मेरठ के एक अस्पताल में उपचार के लिये भर्ती कराया गया। मौलाना अरशद कासमी अपनी कार से मीरापुर से बुलंदशहर एक जलसे में शिरकत करने के लिए गए थे। लौटते समय रास्ते में मौलाना की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार में सवार उनके दो बच्चे और चालक भी घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें