तलहेड़ी बुजुर्ग में सड़क दुघर्टना में क्षतिग्रस्त कार
- फोटो : DEVBAND
तलहेडी बुजुर्ग (सहारनपुर)। सहारनपुर-मुजफ्फरनगर हाईवे पर सोमवार को कार गलत दिशा में आ रही बाइक को बचाने के प्रयास में डिवाइडर पर चढ़कर पलट गई। इस हादसे में चार महिलाओं समेत पांच लोग गंभीर घायल हो गए।
बेहट तहसील के गांव अलीपुर (बुग्गावाला) निवासी प्रीतम सिंह के परिवार की कुछ महिलाएं कार से मुजफ्फरनगर जनपद के गांव कुतुबपुर में अपनी किसी रिश्तेदारी में तेरहवीं समागम में जा रही थीं। सुबह लगभग 11 बजे जब कार तलहेड़ी बस स्टैंड के समीप पहुंची तो उसी दौरान सामने से आ रहे एक बाइक सवार को बचाने के प्रयास में वह अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़कर सड़क के दूसरी तरफ पलट गई। दुर्घटना में कार में सवार बोहती (70), सुमित्रा (60), मंजू (30), संतोष (50) के अलावा कार चालक घायल हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नागल में भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सहारनपुर रेफर कर दिया गया। महिला बोहती तो नाजुक हालत के चलते पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया।