रतनपुरी। खतौली-बुढ़ाना मार्ग पर दयालपुरी स्थित सहज पब्लिक स्कूल के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार पिता, उनकी बेटी और भांजी गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों घायलों को नाजुक हालत में मेरठ हायर सेंटर रेफर किया गया है।
बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के गांव उकावली निवासी अशोक अपनी पुत्री तनीषा (14 वर्ष) और भांजी चिंकी (8 वर्ष) के साथ बाइक पर खतौली से अपने गांव जा रहे थे। जब वे सहज पब्लिक स्कूल के पास पहुंचे, तभी बुढ़ाना की ओर से आ रही कार ने उन्हें टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। कार को भी नुकसान पहुंचा है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने एम्बुलेंस की मदद से घायलों को खतौली सीएचसी भेजा। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने अशोक और तनीषा को मेरठ हायर सेंटर रेफर कर दिया।
अशोक, तनीषा और चिंकी को सड़क पर गिरने से गंभीर चोटें आईं। खतौली सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत नाजुक बनी हुई थी। डॉक्टरों ने अशोक और तनीषा को तुरंत मेरठ हायर सेंटर भेज दिया। चिंकी को भी हायर सेंटर रेफर किया गया है। सीओ बुढ़ाना गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि घायलों का उपचार चल रहा है।