फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगनहर में सरियों से भरा कैंटर गिरा, पानी में कैंटर समाया

विज्ञापन
सिखेड़ा में पुल की दीवार तोड़ कर गंगनहर में गिरा सरियों से भरा कैंटर। - फोटो : KHATAULI
विज्ञापन
गंगनहर में सरियों से भरा कैंटर गिरा
विज्ञापन

सिखेड़ा (मुजफ्फरनगर)। सरियों से लदा कैंटर पुल की दीवार तोड़कर गंगनहर में गिर गया। कैंटर गंगनहर में पानी में समा गया। चालक और क्लीनर ने कूदकर अपनी जान बचाई। पुलिस ने बृहस्पतिवार की सुबह क्षतिग्रस्त गंगनहर पुल से भारी वाहनों और रोडवेज बसों का निकलना बंदकर दिया है। भारी वाहनों मार्ग डायवर्ट करके जानसठ से खतौली की ओर निकाला गया, जिसकी वजह से खतौली में जाम लग गया। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद जाम को खुलवाया।
विज्ञापन

जनपद कासगंज के थाना ढोलना के गांव इशेपुर निवासी चालक प्रमोद कुमार पुत्र हजारी लाल अपने क्लीनर नीलू पुत्र हंसराज मुजफ्फरनगर से कैंटर में सरिया भरकर पानीपत-खटीमा राजमार्ग से कासगंज जा रहा था। बुधवार की देर रात को कैंटर का गंगनहर पुल पर संतुलन बिगड़ गया, जिससे कैंटर पुल की दीवार तोड़कर गंगनहर में जा गिरा। चालक प्रमोद कुमार व क्लीनर नीलू ने कैंटर से कूदकर अपनी जान बचा ली। बृहस्पतिवार की सुबह सीओ नई मंडी धनंजय मिश्रा ने गंगनहर पुल पर पहुंच कर मौका मुआयना किया। थाना प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि देर रात करीब डेढ़ बजे संतुलन बिगड़ जाने से सरियों से भरा कैंटर गंगनहर पुल में गिर गया था। बृहस्पतिवार की सुबह पुलिस ने गंगनहर के क्षतिग्रस्त पुल से भारी वाहनों और रोडवेज बसों का संचालन बंद करा दिया था। रोडवेज बस फिलहाल भोपा से होकर गुजर रही हैं, जबकि भारी वाहनों को जानसठ से खतौली की ओर भेजा जा रहा है। हल्के वाहनों को गंगनहर पुल से निकाला जा रहा है। खतौली से भारी वाहनों को निकालने को लेकर नगर में जाम लग गया। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें