फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपद्रवियों की पहचान को रंगीन पानी की बौछार की जाएगी

विज्ञापन
सिखेड़ा क्षेत्र में शांति समिति की बैठक लेते सीओ व थाना प्रभारी। - फोटो : KHATAULI
विज्ञापन
उपद्रवियों की पहचान को रंगीन पानी की बौछार की जाएगी
विज्ञापन

खतौली। नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन की आशंका को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट हो गया है। सीओ ने बताया कि उपद्रवियों की पहचान करने के लिए फायरब्रिगेड की गाड़ियों से रंगीन पानी की बौछार की जाएगी। फायरब्रिगेड की गाड़ियों के पानी में हरा और नीला रंग डाला जाएगा। जिससे उपद्रवियों के कपड़ों पर रंगीन पानी डालने से आसानी से उनकी पहचान हो सके। पुलिस प्रशासन ने सीएए को लेकर विरोध प्रदर्शन करने वाले लोगों से निपटने के लिए अपनी पूरी तैयारी कर ली है। शुक्रवार को सुबह से ही संवेदनशील और अति संवेदनशील इलाकों में पीएसी व पुलिस बल को तैनात कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

पुलिस प्रशासन को आशंका है कि शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद सीएए के विरोध में कुछ लोग सड़क पर उतर कर हंगामा प्रदर्शन कर सकते हैं। जिसको लेकर बवाल भी हो सकता है। पुलिस प्रशासन ने उपद्रवियों से निपटने के लिए बृहस्पतिवार को ही अपनी ओर से पूरी तैयारी कर ली थी। सीओ आशीष प्रताप सिंह ने शुक्रवार को नगर में शांति बनाए रखने के लिए प्रमुख लोगों को थाने में बुलवा कर उनसे अपील भी की। बृहस्पतिवार को विरोध प्रदर्शन की आशंका को लेकर खुफिया तंत्र भी सक्रिय रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें