फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्ची की हत्या के विरोध में कैंडल मार्च निकाला

विज्ञापन
बालिका के हत्यारे को फांसी की सजा देने की मांग को लेकर कैंडल मार्च निकालते लोग - फोटो : DEVBAND
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। अपहरण कर दुष्कर्म के बाद बालिका की हत्या के विरोध में शुक्रवार की रात्रि बड़ी संख्या में महिलाओं और पुरुषों ने कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान पालिका की सभासद रूमा सैयद ने कहा कि हत्यारे को फांसी की सजा होनी चाहिए, कोई और सजा मंजूर नहीं होगी।
विज्ञापन

पांच दिन पूर्व दस वर्षीय बालिका का अपहरण कर दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या करने के विरोध में शुक्रवार की रात्रि पालिका की सभासद रूमा सैयद के नेतृत्व में सैकड़ों महिला और पुरुषों ने कैंडल मार्च निकाला। नगर के मोहल्ला खानकाह से हाथों में मोमबत्ती लेकर लोग दारुल उलूम, सरसटा बाजार और मोहल्ला पठानपुरा को होते हुए उर्दू गेट पहुंचे। यहां लोगों ने आरोपी को फांसी की सजा की मांग को लेकर नारेबाजी की। सभासद रूमा सैयद ने कहा कि प्रदेश में नहीं बल्कि पूरे हिंदुस्तान में लड़कियों का जीना मुहाल हो गया है। इंसानियत को शर्मसार करने वाले लोग जीने के लायक नहीं है। उन्होंने कहा कि दस वर्षीय मासूम के साथ हैवानियत कर उसकी हत्या करना दिल दहलाने वाला है। इसलिए पुलिस प्रशासन को चाहिए कि वह आरोपी को उसके अंजाम तक पहुंचाने के लिए फांसी की सजा दिलाए। उन्होंने कहा कि फांसी से कम सजा मंजूर नहीं होगी। इसमें हारिस सैयद, सुमैय्या उस्मानी, निदा, जकिया नाज, अक्सा, फैसल नूर शब्बू, कृष्णा पाल, संदीप सैनी, नबील उस्मानी, कलीम चौधरी, मूसा चौधरी, हारिस उस्मानी, अहमद सिद्दीकी, उवैस सिद्दीकी, अनस, शुएब कुरैशी, सलमान कुरैशी, शुभम, शाहनवाज अंसारी, टोनी गुर्जर, भूरा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें