खतौली में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देने के लिए कैंडल मार्च निकाला।
- फोटो : KHATAULI
कैंडल मार्च निकाल दी शहीदों को श्रद्धांजलि
खतौली। विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने एलएसी पर शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि देने के लिए कैंडल मार्च निकाला। कैंडल मार्च के दौरान सभी ने अपने हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां ले रखी थीं, जिन पर चीन की कंपनियों ने बने सामान का बहिष्कार करने के लिए लिखा गया था।
यह कैंडल मार्च घंटाघर से शुरू होकर नगर के मुख्य मार्ग से होते हुए थाने के निकट स्थित शिवमूर्ति पर आकर समाप्त हुआ। वहां उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं को चीन की कंपनियों का सामान इस्तेमाल न करने की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर डाक्टर चंद्रमोहन शर्मा ने कहा कि चीन ने कायराना हमला कर हमारे बीस जवान शहीद कर दिए। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की है कि चीन से होने वाला आयात बंद किया जाए। प्रवीण गुप्ता ने कहा कि चीन की कंपनियों के उत्पादों का हमें बहिष्कार करना होगा। इसके लिए एक अलख जगानी होगी। उसके बाद दो मिनट का मौत रखकर शहीद हुए जवानों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। इस अवसर पर डाक्टर चंद्र मोहन शर्मा, प्रवीण गुप्ता, डाक्टर सहेंद्र खिवालिया, विपिन कंसल, आतिश गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, दिनेश वाल्मीकि, मिंटू, विजय शंकर गोयल, ठाकुर प्रसाद, जसवंत शर्मा, संजय शामिल रहे।