जानसठ के गांव कवाल में सील बंद किए मोहल्ले में आते जाते लोग।
- फोटो : KHATAULI
जानसठ। गांव कवाल में प्रशासन ने कोरोना महामारी रोकने को तीन मोहल्लों को सील कर दिया था। लोगों के आने जाने पर पाबंदी लगाने को मोहल्लों के मुख्य द्वारों पर बल्लियां लगा दी गई थी। प्रशासन ने लोगों को हिदायत दी थी कि वे अपने घरों में रहें, अपने घरों से कतई बाहर न निकलें। इसके बावजूद लोगों का इन मोहल्लों में आना जाना लगा हुआ है। गांव कवाल से संबंधित लोग कोरोना संक्रमित होने पर प्रशासन ने तीन मोहल्लों को सील कर दिया था। प्रशासन की चेतावनी के बावजूद भी इन मोहल्लों के लोगों का सील बंद मोहल्लों से बाहर जाना और आना लगातार जारी है।