पहले राहुल और इस बार करण बन गया कमल
महकार ने कमल को वर्ष 2019 में मुरादाबाद से सेना में राहुल के नाम से फर्जी प्रमाण पत्र से भर्ती करा दिया था। मगर, बाद में पुलिस के सत्यापन में मामला खुल गया था तो वह सेना में नहीं जा सका था। उसने महकार और उसके साथी बुलंदशहर के थाना अगोता के गांव अकबरपुर रैना निवासी रविन पुत्र सोहनपाल के साथ मिलकर इस बार फिर से भर्ती में शामिल होने की कोशिश की। इस बार उसने करण के नाम से अपने फर्जी कागजात तैयार कराएं। फर्जी प्रमाण पत्र महकार व रविन ने तैयार किए थे। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से करण और अलग नाम वाले भी कई फर्जी प्रमाण पत्र बरामद किए हैं। महकार के भी प्रमाण पत्र पुलिस ने कब्जे में लिए हैं।
प्रवेश पत्र पर लगी है मोहर
पुलिस ने बताया कि बुलंदशहर जनपद की होने वाली भर्ती के भी प्रवेश पत्र मिले हैं। एक प्रवेश पत्र पर तो भर्ती सेंटर मुजफ्फरनगर की दिनांक और एआरओ सेंटर की मोहर भी लगी है।
यह भी पढ़ें: Dussehra 2022: श्रवण नक्षत्र के विशेष संयोग में विजयादशमी आज, पूजन के लिए 20 रुपये में मिला एक गन्ना
इन्हें किया गिरफ्तार
- कमल सिंह पुत्र बिशम्बर दयाल निवासी गांव ढ़करौली, थाना खानपुर जनपद बुलंदशहर
- महकार सिंह पुत्र तुल्लाराम निवासी सी-512 वेद व्यासपुरी, थाना टीपी नगर, जनपद मेरठ