फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्टी में अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं: प्रमोद

विज्ञापन
सपा कार्यालय पर लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव का स्वागत करते पार्टी पदाधिकारी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
पार्टी में अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं : प्रमोद
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी प्रकोष्ठ में कार्यकर्ता शौकत अंसारी को राष्ट्रीय सचिव बनाए जाने पर सपा कार्यालय पर आयोजित स्वागत सभा में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
महावीर चौक स्थित सपा कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने कहा कि सपा ही अपने मेहनती वफादार कार्यकर्ताओं को सम्मान देना जानती है। पार्टी में शौकत अंसारी के लगातार किए गए योगदान पर सपा लोहिया वाहिनी राष्ट्रीय सचिव बनाकर सम्मान देना हर कार्यकर्ता के लिए एक उदाहरण है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि कार्यकर्ता यह याद रखें कि हमारी लड़ाई आपस में नहीं, बल्कि भाजपा से है। सोशल मीडिया का उपयोग आपसी गुटबाजी को हवा देने के बजाए भाजपा सरकारों की नाकामियों और गलत नीतियों को जनता तक पहुंचाने के लिए किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सपा महानगर अध्यक्ष अलीम सिद्दीकी, सरताज राना ने शौकत अंसारी को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दिए जाने पर संघर्ष का इनाम बताया। मौके पर लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष संदीप धनगर, नासिर राना, सलीम अंसारी, डा इसरार अल्वी, अन्नू कुरैशी, हाजी दिलशाद अंसारी, माजिद प्रधान, सलमान त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें