फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवार नियोजन जागरूकता को चलेगा अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
परिवार नियोजन जागरूकता को चलेगा अभियान
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। 11 जुलाई से जिले में विश्व जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा मनाया जाएगा। पखवाड़े के अंतर्गत दंपतियों को जागरूक किया जाएगा तथा परिवार नियोजन के संबंध में जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. प्रवीण चोपड़ा ने बताया स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार भारत में कोविड-19 संक्रमण से निपटने के लिए बहुस्तरीय रणनीति अपनाते हुए कई कदम उठाए हैं। इनमें प्रजनन स्वास्थ्य सेवाएं भी शामिल हैं। आधुनिक गर्भ निरोधक साधनों व परिवार नियोजन सेवाओं की सूचना, परामर्श एवं सेवाएं प्रदान करने पर जोर दिया जाएगा। 11 से 31 जुलाई तक जनसंख्या स्थिरता पखवाड़े का आयोजन होगा, जिसमें दंपति संपर्क पखवाड़े में परिवार कल्याण साधनों के बारे में जानकारी दी जाएगी। पखवाड़े के दौरान ब्लॉक स्तरीय चिकित्सा इकाइयों के साथ आशा एवं एएनएम तक गर्भनिरोधक सामग्री एवं अन्य आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता दी जाएगी। पखवाड़े में प्रतिदिन के कार्य व अन्य गतिविधियों की रिपोर्ट भारत सरकार को भेजी जाएगी। नोडल अधिकारी व जिला कार्यक्रम प्रबंधक को जिम्मेदारी सौंपी गई है। उचित उम्र पर विवाह, बच्चों के जन्म में अंतर रखने, प्रसव पश्चात परिवार नियोजन की सेवाएं, परिवार नियोजन में पुरुषों की भागीदारी आदि का प्रचार-प्रसार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें