फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन लगेंगे कैंप, समस्याओं का होगा समाधान

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर । विद्युत नगरीय वितरण मंडल अधीक्षण अभियंता आरडी सिंह ने बताया कि उपभोक्ताओं की समस्याओं के निराकरण को शनिवार और रविवार को शिविरों का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि शनिवार को रुड़की रोड, ग्राम बझेड़ी एवं सहावली, पुरकाजी एवं मीरापुर उपकेंद्रों तथा शामली रोड, मिमलाना रोड उपकेंद्रों तथा ग्राम सिलाजुड्डी, ग्राम सुजडू के जहॉगीर पट्टी में कैंपों का आयोजन किया जाएगा। 17 जनवरी रविवार को विद्युत नगरीय वितरण खंड-प्रथम के ग्राम शाहबुद्दीनपुर एवं बागोवाली में, विद्युत नगरीय वितरण खंड-द्वितीय के बरला उपकेंद्र एवं ग्राम मेहलकी तथा विद्युत नगरीय वितरण खंड-तृतीय के नुमाइश ग्राउंड, महावीर चौक उपकेंद्रों एवं शहर के मोहल्ला करीम नगर, अंबा विहार एवं ग्राम बिलासपुर तथा कुकड़ी में कैंप लगेगा। कैंप के दौरान उपभोक्ताओं के बिल रिवीजन, उनके मीटर व नवीन संयोजन की शिकायतों का निस्तारण एवं उपभोक्ताओं के बिल जमा कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें